19 June 2013
india visionblogfacebookfeedburnercontact us

सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पिछले दस वर्ष में आज सबसे अधिक गर्म

  • PDF
सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पिछले दस वर्ष में आज सबसे अधिक गर्म

 

देहरादून/लखनऊ, (भाषा) : आमतौर पर सुहावने मौसम के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पिछले दस वर्ष में आज सबसे अधिक गर्म रहा। चिलचिलाती धूप ने अधिकांश लोगों को घरों के भीतर ही रहने को मजबूर कर दिया।  मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि देहरादून में आज अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो पिछले दस वर्ष में सबसे अधिक था।  सूत्रों के अनुसार, आज का तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक था। वर्ष 2002 के बाद से आज का तापमान सबसे अधिक रिकार्ड किया गया है। सूत्रों के अनुसार, गर्मी का प्रकोप आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है और हाल-फिलहाल तपिश से निजात मिलने के आसार नहीं है। इलाहाबाद में पारा 47 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके भयंकर गर्मी और लू की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान वाराणसी, इलाहाबाद, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, गोरखपुर, झांसी तथा मेरठ मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा रहा। इस दौरान इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 47. 2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। पिछले 24 घंटे के दौरान आगरा में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री, वाराणसी में 45. 7 डिग्री, कानपुर में 45 डिग्री, लखनऊ तथा झांसी में 44. 5 डिग्री तथा मेरठ में 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन से पांच डिग्री ज्यादा था। उधर राजस्थान में प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। राज्य में सबसे अधिक 44. 8 डिग्री तापमान कोटा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग प्रवक्ता के अनुसार चूरु 44, जैसलमेर 42.2, जयपुर 41.9, बीकानेर 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Add comment


Security code
Refresh