19 June 2013
india visionblogfacebookfeedburnercontact us

क्या भाजपा दूध क़ी धूली है............? रामबिलास शर्मा ने हविपा के साथ क्या किया था उसे अब तक नहीं भूली प्रदेश क़ी जनता

  • PDF
क्या भाजपा दूध क़ी धूली है............? रामबिलास शर्मा ने हविपा के साथ क्या किया था उसे अब तक नहीं भूली प्रदेश क़ी जनता

करनाल, (अनिल लाम्बा) : भाजपा के नेता कृष्णपाल गुर्जर ने हजकां भाजपा क़ी संयुक्त जनसभा में कहाकि भाजपा जिसके आगे लग जाती है उसे हीरो बना देती है और जिसके आगे से हट जाती है उसका बंटाधार कर देती है | कितना हास्यास्पद उनके द्वारा दिया ये ब्यान लगता है ये ब्यान देने से पहले उन्होंने एक बार भी भाजपा द्वारा विगत में हविपा के साथ भाजपा के ही नेता रामबिलास शर्मा ने जो किया था उसे भूल गए और वो ब्यान दे डाला जिससे भाजपा क़ी छवि को आने वाले वक़्त में भारी कीमत तक चुकानी पड़ सकती है | आपको बता दें क़ि भाजपा व हविपा के गठजोड़ से बनी सरकार को बीच मंझदार में छोडने वाली ये भाजपा ही थी | भाजपा के ही नेता रामबिलास शर्मा ने हविपा के दिवंगत नेता बंसीलाल क़ि पीठ में छुरा घौंप उनकी सरकार को तोड़ प्रदेश में अस्थिरता का माहोल कर दिया था और प्रदेश क़ि जनता पर चुनावों क़ि गठरी दुबारा लाद दी थी | अब ये करने के बाद आज भाजपा के ही नेता कृष्णपाल गुर्जर द्वारा ये कहना क़ि भाजपा जिसके आगे लग जाती है उसे हीरो बना देती है और जिसके आगे से हट जाती है उसका बंटाधार कर देती है उस वक़्त जो किया था उसमें असलियत ये ही थीकि क़ि भाजपा ने स्वयं का ही बंटाधार कर लिया था | उसके बाद जब भी चुनाव हुए भाजपा को हर चुनाव में मुंह क़ी ही खानी पड़ी अब हजकां का भविष्य भाजपा बनाएगी या पूर्व में अपने द्वारा किये गए कृत्यों को दोहरा हजकां को भी बैकफुट पर खड़ा कर देगी | कल हुई जनसभा में भी भाजपा के कार्यकर्ता कम व हजकां के कार्यकर्ताओं का नज़र आना लगता है कहीं उस कहावत को चरितार्थ ना कर दे क़ि शेर आया , शेर आया पर जब वक़्त आया तो चिल्लाते रह गए क़ि शेर आया , शेर आया किन्तु चुनाव क़ी मतगणना के बाद पता लगा क़ी जिसे शेर मान रहे थे वो सियार भी नहीं बन सका |

Add comment


Security code
Refresh