23 May 2013
india visionblogfacebookfeedburnercontact us

सुरिंद्र कौर का बुत देख बादल हुए भावुक

  • PDF
सुरिंद्र कौर का बुत देख बादल हुए भावुक

मोहाली, (इंडिया विजन) : मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आज मोहाली में अपनी पत्नी सुरिंद्र कौर का बुत देखने आए, जिसे देखकर वह भावुक हो उठे इसी बीच उन्होंने बुत तराशने वाले कारीगरों  से कहा कि जो बुत आप बना रहे हैं, उनमें सुरिंद्र कौर की सहीं तस्वीर पेश नहीं की गई है। उन्होंने यह बुत दोबारा तैयार करने की बात कही और चले गए।
मोहाली के औद्योगिक क्षेत्र फे ज़-7 स्थित गैरी आटर्स वालों को कुछ समय पूर्व बादल ने अपनी पत्नी का बुत बनाने के लिए कहा था। इस आज वह लेने आए थे, कि न्तु इन बुतों को देखकर बादल ने कहा कि इन बुतों को देखने पर उनमें सुरिंद्र कौर की सही झलक दिखाई नहीं पड़ रही। बुतों के साथ सुरिंद्र कौर की फोटो लगाते हुए उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब भी में इस बुत को देखूं तो मुझे सच में ही इसमें अपनी सुरिंद्र कौर दिखाई देनी चाहिए।
बादल गैरी आटर्स में करीब आधे घंटे तक रुके तथा उन्होंने गैरी आट्र्स द्वारा तैयार की गई अन्य वस्तुओं व मॉडलों को बड़े ही ध्यानपूर्वक देखते हुए कहा कि आप द्वारा तैयार किए की गई सभी वस्तुएं व मॉडल काफी अच्छे हैं।
इस अवसर पर गैरी आटर्स के मालिक अवरिंद्र सिंह ग्रेवाल ने बादल को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर उनकी पसंद का बुत तैयार कर दिया जाएगा।

Last Updated on Sunday, 27 May 2012 02:07

Add comment


Security code
Refresh