19 June 2013
india visionblogfacebookfeedburnercontact us

हिमाचल का अरुण करेगा हरियाणा टीम की कप्तानी

  • PDF

बद्दी, (इंडिया विसन) : हिमाचल के जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का गबरू क्रिकेटर चेन्नई के तमिलनाडु  में 26 अप्रैल से शुरू होने वाली 15वीं अंडर 17 नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का बतौर कप्तान नेतृत्व करेगा। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अमरजीत ने अरूण कुमार को बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेवारी सौंपी है। इस अंडर 17 नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में 3 अंतर्राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान, मलेशिया और श्रीलंका भी हिस्सा लेंगी। अरुण को कप्तानी की कमान उनकी जबरदस्त बल्लेबाजी और बॉलिंग के चलते सौंपी गई है। बीती 19 अप्रैल को हरियाणा की टीम में 16 खिलाडिय़ों का चयन हुआ और बद्दी के 17 वर्षीय अरुण कुमार को हरियाणा की टीम का कप्तान चुना गया है। 5 अप्रैल को हुए ट्रायल में पूरे हरियाणा से 90 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था और 7 अप्रैल से हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 पंचकूला में शुरू हुए कैंप में 37 खिलाडिय़ों की परफार्मेंस के आधार पर 16 खिलाड़ी चयनित किए गए। शुक्रवार को बद्दी पहुंचे हरियाणा की टीम के कप्तान ने अपने पिता वार्ड नंबर 2 निवासी मित्ता राम और माता जसवीर कौर से आर्शीवाद लिया। अरूण ने बताया कि वह क्रिकेट में युवराज सिंह और विराट कोहली को अपना आदर्श मानता है तथा उनकी प्रेरणा के चलते ही वह क्रिकेट में कुछ कर दिखाने का जज्बा रखता है। अरूण कुमार बद्दी के निकट खरूणी में नव ज्योति पब्लिक स्कूल में जमा दो कामर्स का छात्र है।

Add comment


Security code
Refresh