कौन बचाये बागो को खुद ही माली लूट रहा, रिश्वत लेते जिसको पकड़ा रिश्वत देते छूट रहा : जे. पी. शेखपुरा
- Thursday, 05 July 2012
- Written by India Vision 24
घरौंडा, (इंडिया विजन) : अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति हरियाणा के प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय खोलेगी ताकि जिन महान शहीदों के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उन महान शहीदों के कर्ज को हिन्दुस्तानी कभी नहीं चुका सकते, लेकिन उन भारत माता को सम्मान देकर व उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर उन के कर्ज को कम कर सकते हैं। यह विचार अखिल भारतीय प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोड़ा ने नई अनाज मण्डी में इंडिया अंगेस्ट करपशन घरौंडा द्वारा स्थापित स्वतंत्रता सेनानी सम्मान संग्रहालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित एक विशाल जनसमूह को दिए। श्री अरोड़ा ने आगे कहा कि आज युवाओं में राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन वो भी आयेगा जब देश के प्रत्येक जिला तथा कस्बे में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा जिससे हमारी युवा पीढ़ी उन शहीदों के बारे में जानकर नवभारत के निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर इंडिया अंगेस्ट क्रप्शन घरौंडा के प्रधान एडवोकेट जे.पी. शेखपूरा ने एक शायर के माध्यम से कहा कि कौन बचाये बागो को खुद ही माली लूट रहा, रिश्वत लेते जिसको पकड़ा रिश्वत देते छूट रहा। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने कहा था कि जब तक भारत में लोगों को अपना अधिकार नहीं मिलता तब तक लोग गुलाम रहेंगे।
इसके बाद स्थानीय कम्यूनिटी हाल में स्वामी विवेकानन्द की 110वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें सभी ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।












