19 June 2013
india visionblogfacebookfeedburnercontact us

Haryana

सेवक सभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  • PDF

सेवक सभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

सेवक सभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
करनाल, (इंडिया विजन) : शहर की सबसे प्राचीन संस्था श्री सेवक सभा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभा द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ रामलीला भवन से मुख्यातिथि सांसद डा. अरविंद शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि विधायक सुमिता सिंह, लिबर्टी शूज लि. के सीईओ शम्मी बंसल तथा विशिष्ट अतिथि राजपाल सिंगला, चेयरमैन आरपीआईआईटी व अमृतधारा अस्पताल के एमडी राजीव गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की आरती कर किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम के रुप में प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने अपनी ओर से जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। सभा की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा में ढोल-तासे, बैंड-बाजे, पाईप बैंड के साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों में मुख्य रुप से सर्वप्रथम गणेश जी रथ पर, योग माया, यमुना जी वासुदेव, माखनचोर, श्रीकृष्ण राधा झूले पर भजन मंडली, प्रसाद की झांकी, नृत्य करते राधा-कृष्ण की झांकी, गौचरण, भीष्म पितामाह, मीरा-रुकमणी व कृष्ण रिंग, रथ पर अर्जुन-कृष्ण व शोभा यात्रा के अंत में श्री राधा-कृष्ण रथ पर विराजमान की झांकी प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा जहां-जहां से निकाली गई, वहीं लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के रंग में रंग गया। भक्तजन शोभा यात्रा के साथ भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में नन्हें बालक भी भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में झांकी के रुप में विराजमान रहे। इस अवसर पर नगर में सभी मंदिरों पर रोशनी कर उन्हें दुल्हन की भांति सजाया गया था। जगह-जगह प्रसाद की छबीले लगाई गई थी। इस मौके पर मुख्य रुप से सभा के संरक्षक जयप्रकाश गर्ग, रमेश चंद गुप्ता, प्रधान श्री नारायण गोयल, महासचिव स्वतंत्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रभात गुप्ता, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव गर्ग व देसराज गुप्ता, महाप्रबंधक रविंद्र बंसल, प्रबंधक विजय गुप्ता, प्रदीप लाठर, अनिल दीवान, सुशील गुप्ता, नरेंद्र गोयल, रविंद्र शर्मा, प्रचार मंत्री विजय सिंगला व मीडिया प्रभारी आशुतोष गौतम सकिहत सभा के मार्गदर्शक एवं सलाहकार पंडित हरिदत्त शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 

प्रदेश की जनता ने निरंकुश सरकार को चलता करने का मन बना लिया : चौटाला

  • PDF

प्रदेश की जनता ने निरंकुश सरकार को चलता करने का मन बना लिया : चौटाला

 

प्रदेश की जनता ने निरंकुश सरकार को
चलता करने का मन बना लिया : चौटाला

बहादुरगढ/झज्जऱ, (इंडिया विजन) : प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपये की झूठी घोषणाएं कर प्रदेश की जनता को बरगलाने में लगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  प्रदेश को विकास नहीं, विनाश की डगर  पहुंचा दिया है। यदि समय रहते अब तक की इस सबसे भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ नहीं फैंका गया तो आने वाली पीढिय़ां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। यह बात आज इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव छारा में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता डा. केसी बांगड़, नक्षत्र सिंह मल्हान, जिला प्रधान राजदीप फौगाट, जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान,कैप्टन इंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता बिजेंद्र कादयान,पूर्व मंत्री कांता देवी, राजकुमार रिढाऊ, पूर्व विधायक औमप्रकाश बेरी, हल्काध्यक्ष डा. सुरेश अहलावत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इनेलो प्रमुख  ने कहा कि  आज प्रदेश का खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है। सरकार को कर्मचारियों के वेतन के लिए भी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है। सरकार की साख खत्म होने के चलते सरकार को कर्ज लेने के लिए अपनी सम्पत्तियां गिरवी रखनी पड़ रही है। इसके  बावजूद   सरकार अपनी नालायकी व लूट खसूट से लोगों का ध्यान हटाने के लिए प्रतिदिन हजारों करोड़ रुपये की झूठी घोषणायें कर प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है।
उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि इससे पहले कि घपले-घोटालों की  जननी यह भ्रष्ट सरकार प्रदेश को पूरी तरह से विनाश के गर्त में धकेले, प्रत्येक हरियाणा वासी का फर्ज बनता है कि वह एकजुट हो सरकार को ही जड़ से उखाड़ फेंके ताकि प्रदेश में अमन चैन कायम हो सके।
पलवल, (इंडिया विजन) : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री  ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि धर्म के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा उचित नहीं है। जो लोग राम व रहीम के नाम पर सांप्रदायिकता फैलाकर लोगों को लड़वाते हैं वे मानवता के दुश्मन हैं। श्री चौटाला बीती रात पलवल जिले के उटावड़ चौक पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं दक्षिणी हरियाणा के वरिष्ठ इनैलो नेता चौधरी गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधायक मोहम्मद इलियास, विधायकों में पलवल से सुभाष चौधरी, होडल से जगदीश नायर, फिरोजपुर फिरका से नसीम अहमद, गंगाराम पटौदी, इनेलो उत्तर प्रदेश के राज्य अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौधरीआदि अनेक  पार्टी नेता मुख्यरूप से मौजूद थे।  दावत-ए-इफ्तार में जुटी अपार भीड़ से गदगद श्री चौटाला ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार में शामिल मंत्रियों, विधायकों के नाम एक के बाद एक प्रकरणों एवं विवादों में सामने आने के बाद प्रदेश की मौजूदा सरकार को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने निरंकुश सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से भी मांग की है कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए ।

 

गोपाल कांडा को बर्खास्त कर किया जाए तुरंत गिरफ्तार : हरपाल

  • PDF

गोपाल कांडा को बर्खास्त कर किया जाए तुरंत गिरफ्तार : हरपाल

 

कहा: महिला से दुराचार करने पर हरियाणा
की हुई छवि धुमल
करनाल, (इंडिया विजन) : इनैलों के जिला प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्री पर एक एयर होस्टेस को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। ऐसे व्यक्ति को मंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है और उन्हें तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के मंत्रियों और सत्ताधारी नेताओं ने हरियाणा को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी भ्रष्टाचार, घोटाले, महिलाओं पर अत्याचार, लड़कियों से दुराचार ऐसे मामले है, जिन्हें लेकर प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा नंबर वन तो जरूर बना है, लेकिन विकास के मामले में नहीं, बल्कि मंत्रियों और नेताओं के कुकृत्यों के मामलों में। हरपाल रोड़ ने कहा कि गोपाल कांडा के इस कृत्य ने प्रदेश को शर्मसार किया है। इस मौके पर उनके साथ सरविंद्र संधु, शिव बजाज दीपू, प्रहलाद चहल, रामकिशन, सीताराम चहल, राजेश कल्याण, अमन संधु, राजीव गोंदर, विक्रम अमुपुर व बलिंद्र लाठर मौजूद थे। इनेलो नेताओं ने अपना घर मामले में भी सरकार से स्वच्छ और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अपना घर में रह रही कुछ लड़कियों ने एक समाचार पत्र के समक्ष यह खुलासा किया था कि उनके साथ दुराचार हुआ है। उन्होंने आरोपियों के नाम भी बताए थे। इनेलो नेताओं ने कहा कि लड़कियों के आरोपों के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन आरोपियों के नामों को दबाने का प्रयास कर रहा है, तो इनेलो ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। इनेलो अपना घर मामले में दूध का दूध और पानी का पानी चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। कभी उपलब्धियों के लिए सुर्खियों में रहने वाला हरियाणा प्रदेश अब घोटालों और महिलाओं पर अत्याचारों के मामलों में सुर्खियों में है। इनेलो नेताओं ने पुन: दोहराया कि गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा और अपना घर मामले में सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करे। अगर कार्रवाई में गड़बड़ की गई तो इनेलो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

 

 

रोहतक अपना घर मामले के बाद भी नहीं लिया सबक करनाल प्रशासन ने

  • PDF

रोहतक अपना घर मामले के बाद भी नहीं लिया सबक करनाल प्रशासन ने

 

अनाथ बच्चियों को दी शारीरिक यातनाएं अपना घर में
अंकल वापिस मत भेजना चाहे मार दो
बच्चियां बोली : डंडे से पीटती थी संचालिका
करनाल, (इंडिया विजन) : रोहतक के अपना घर में बच्चियों से यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद करनाल भी अपना घर की बच्चियों से एक साल पहले हुए यौन शोषण तथा 5 बच्चियों को अपना घर में डंडे से शारीरिक यातनाएं देने के मामले में सुर्खियां बटोरने लगा है, लेकिन हद तो इस बात की है कि इतना बड़ा मामला सामने आ जाने के बाद भी अभी तक न तो किसी के खिलाफ अपराधिक मुकद्दमा दर्ज किया गया है और न ही इस मामले में अभी तक कोई जांच बिठाई गई है। लगता है कि प्रशासन इस मामले की पूरी तरह से लीपापोती करने में जुटा है। हैरानी का दूसरा पहलू यह है कि जब करनाल के अपना घर के पास अनाथ बच्चों को पालने और पोसने की कोई मंजूरी नही थी तो प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके खिलाफ कदम क्यों नही उठाया। जबकि पूर्व में बाल संरक्षण अधिकार आयोग हरियाणा सरकार को कम से कम 11 बार पत्र लिखकर कह चुका है कि हरियाणा में बच्चों का भरन-पोषण करने वाली जितनी भी संस्थाएं चल रही है उनकी माकूल जांच करवाई जाए। करनाल के अपना घर से निकाली गई 5 बच्चियों ने मीडिया के समक्ष इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें न केवल शारीरिक यातनाएं दी जाती थी। बल्कि संचालिका उन्हें डंडे से पीटती थी। अब तक बच्चियों के शरीर पर नील के निशान साफ नजर आ रहे थे। बच्चियों ने बताया है कि उनकी निर्मम तरीके से न केवल पिटाई की जाती थी। बल्कि अपना घर का सारा कार्य भी उनसे करवाया जाता था। यहां तक कि उनसे झाडू और पोंछे लगवाए जाते थे। आखिर इन बच्चियों पर जुल्म क्यों ढाया गया। इसकी आवश्यक जांच करने की जरूरत है। अनाथ बच्चियों ने यह भी बताया कि एक बच्ची को पागल करार दिया जाता था, लेकिन वह पागल नही थी।  सभी बच्चों को खाना खुद बनाना पड़ता था। बच्चियों ने यह भी खुलासा किया कि एक बच्चे को काफी मारा गया था जिससे उसका पैर खराब हो गया। अपना घर में हुई निर्मम पिटाई से बच्चियां इतनी सहम गई है कि जब इनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा अपना घर में जाना चाहेंगीं तो बच्चियांं बोली वहां मत भेजना अंकल चाहे हमें यहां मार दो। बच्चियों की यह दयनीय हालत साफ बयां कर रही है कि अनाथ बच्चियों को पालने वाली यह संस्था न केवल सरकार की बल्कि प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बच्चियों को शारीरिक यातनांए देकर केवल अपना हित साध रही थी। काबिलेगौर बात यह है कि कल भी 3 सग्गी बहनों ने आरोप लगाया था कि एक साल पहले उनका यौन शोषण भी किया गया था। अभी तक इस मामले में प्रशासन ने कोई कदम नही उठाया, लेकिन दूसरे ही दिन 5 बच्चियों ने शारीरिक यातनाएं देने का सच उगल कर सनसनी फैला दी है। इन बच्चियों की उम्र 10 से 14 वर्ष तक की है। बच्चियां काफी सहमी हुई है। बच्चियों की माने तो उन्हें पेट भर भोजन भी नही मिलता था और उन्हें सिकुड़ कर सोना पड़ता था। न ही उन्हें खेलने दिया जाता था और न ही उन्हें बाहर जाने दिया जाता था।
बाक्स
आप को पता है तो आप छाप दो : डी.सी.
करनाल : जिला प्रशासन ने यौन शोषण का मामला उजागर हो जाने के बाद भले ही किसी के खिलाफ कोई एक्शन न लिया हो, लेकिन इस बीच इस मामले को लेकर जब डी.सी. रेणू.एस. फुलिया से इंडिया विजन ने बात क़ी क़ि आपके मामला संज्ञान में आने के बाद आपने क्या कार्यवाही क़ी | ड़ी. सी. ने उलटा प्रश्न किया क़ि इसमें अपराध कौनसा हुआ जब उन्हें बताया गया क़ि पांच बच्चियों ने गंभीर आरोप लगाये हैं अपना घर क़ि संचालिका पर तो ड़ी. सी. ने बताया क़ि आपको पता है तो आप छाप दो |
बाक्स
आखिर क्यों नही कर रहा प्रशासन कार्रवाई
करनाल : हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की इजाजत लिए बिना  करनाल में अनाथ बच्चों की परवरिश होती रही और प्रशासन को भनक तक नही लगी। ऊपर से प्रशासन का कहना था कि इन्हें नोटिस भेजा गया था। क्योंकि ऊपर  मोबाईल का टावर लगा था। इसका मतलब यह है कि प्रशासन को पता था कि अनाथ बच्चों को तो पाला जा रहा है, लेकिन संचालकों के पास लाईसैंस नही है, लेकिन फिर भी कार्रवाई न होना हैरान कर रहा है। बच्चियों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने तथा शारीरिक प्रताडऩा का मामला सामने आ जाने के बाद भी आखिर प्रशासन क्यों कार्रवाई नही कर रहा। यह समझ से परे की बात है।

 

 

लोगों का आक्रोश दिखाई दिया सड़कों पर ,फलाई ओवर का काम ठप्प होने से लोगों में रोष

  • PDF

लोगों का आक्रोश दिखाई दिया सड़कों पर ,फलाई ओवर का काम ठप्प होने से लोगों में रोष

 

निर्माण कपंनी को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग
करनाल, (इंडिया विजन) : लगभग 4 महीनें से जी.टी. रोड़ पर बन रहे फलाई ओवर का काम ठप्प होने से लोगों में छाया गुस्सा सड़कों पर उतरा। लोगों ने सरकार और निर्माण कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने कंपनी की लापरवाही ओर ढिलाई के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यह अंादोलन लंबे अर्से से चल रहा है। करनाल में जी.टी. रोड़ पर सात फलाई ओवर बनने है एक भी फलाई ओवर पूरा नही हुआ। यहंा आए दिन हादसे हो रहे है। इन सब के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आंदोलनकारियों ने निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्टिड करने की मांग की। उनका कहना था कि इस कंपनी पर दबाव डालकर सरकार को इन फलाई ओवरों को पूरा करवाना चाहिए। इस आंदोलन की  अध्यक्षता जगमोहन आंनन्द तथा अशोख सूखीजा ने की। इस आंदोलन का नेतृत्व भाजपा नेता  चंद्रप्रकाश कथूरिया कर रहे थे। सैक्टर-12 स्थित जी.टी. रोड पर बंद पड़े निर्माण कार्य के विरोध में आम लोग भी प्रदर्शन में शामिल होते देखे गए व सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। धरने का नेतृत्व चंद्रप्रकाश कथूरिया द्वारा किया गया। धरने की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भंडारी, जगमोहन आनंद व युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष ने की। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने ए.डी.सी. को जी.टी. रोड पर बंद पड़े निर्माण कार्य से लोगों को हो रही परेशानी से अवगत करवाया तथा पुल के नीचे का रास्ता खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए तुरंत पुल के नीचे का रास्ता खुलवाए और जनता की समस्याओं को दूर करे। भाजपा नेता एंव जगमोहन आंनन्द ने कहा कि करनाल में बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सरकार मुहैया करवाने में असमर्थ हैं। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया वह जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करने को तैयार रहे। उन्होंने कहा कि यदि बिजली व पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं दिलाई गई तो वह उपवास पर भी बैठेंगे। इस मौके पर मुख्य तौर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वेदपाल, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, रघुबीर बतान, अर्बन मंडल अध्यक्ष अशोक ढींगड़ा, ईलम ङ्क्षसह, अमर ठक्कर, अर्बन मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता, पूर्व जिला कार्यालय प्रमुख शिखर चंद जैन, युवा मोर्चे के प्रदेश सचिव संजय राणा, वीरेंद्र गुर्जर, सतीश राणा, शहरी युवा मंडल अध्यक्ष अनिल मोयल, रतन ङ्क्षसह, विनोद शर्मा, बत्रा जी, नंद किशोर गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, युवा नेता भारत, महामंत्री युवा मोर्चा महीपाल शर्मा, जगदीश घई, गौरव वर्मा, अजय शर्मा, आदेश रावल, संदीप काजल, सिकन्दर सलमानी, ङ्क्षरकू पुंडरक, जगजीवन ङ्क्षसह, बत्रा जी, सुभाष चितारा, मुकेश मित्तल, लालू चितारा, अजय राणा, विक्रांत राणा, अभिमन्यु, सोनू, मोहित पतलानी, सोनू कम्बोज, राकेश, नरेश कटाबाग, अमन सचदेवा, नरेश सेतिया, यशपाल मदान, नारायण ङ्क्षसह फौजी, महेंद्र ङ्क्षसह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।