हुड्डा सरकार लोगों की जान की दुश्मन बन चुकी है : डा. अजय सिंह चौटाला
- Sunday, 01 July 2012
- Written by India Vision 24
मण्डी आदमपुर, (इंडिया विजन) : पूरी दुनिया परमाणु बिजली संयंत्रों से विकिरण के भयंकर दुष्परिणामों और विकिरण से जापान में हजारों लोगों की मौत का मंजर देखने के बाद इन्हें पूरी तरह नकार चुकी है परन्तु हुड्डा सरकार फतेहाबाद में परमाणु संयत्र लगाने की जिद्द पर अड़ी है। जाहिर है कि हुड्डा सरकार यहां के लोगों की जान की दुश्मन बन चुकी है और मानव सभ्यता को खतरे में डालने से जरा सा भी गुरेज नहीं है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय सिंह चौटाला ने कही। वे शनिवार को बरवाला में अनंतराम आश्रम में आयोजित शहरी मतदाताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
ïइनेलो महासचिव ने कहा कि मात्र एक वर्ष पहले जापान के फुकुशिमा में समुद्र के किनारे स्थापित परमाणु संत्रत्र में हुए रेडियशन से नौ हजार लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग इसके विकिरण से प्रभावित हो गए हैं, इसके दुष्परिणाम देखकर न केवल जापान ने अपने अभी परमाणु बिजली घर बंद कर दिए बल्कि दुनिया के तमाम देशों ने इसे इनकार दिया। भारतीय वैज्ञानिकों ने भी परमाणु संयंत्रों को नकार दिया है और कहा है कि 40 किलोमीटर के दायरे में जनसंख्या नहीं होनी चाहिए जबकि गोरखपुर के समीप तो लाखों लोग रहते हैं। इतना ही नहीं फतेहाबाद व हिसार में पिछले छह माह में तीन-चार बार भूकंप आ चुका है। उन्होंने कहा कि जापान समुद्र के किनारे होने के बाद विकिरण को नहीं रोक पाया तो गोरखपुर में तो केवल एक ही नहर है। ऐसे में भला यहां हादसा होने पर संयंत्र कैसे सुरक्षित हो सकता है।
डा. चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार इनसे दुनिया व परमाणु हादसों से सीख लेने की बजाय हिसार, सिरसा व फतेहाबाद की लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने पर तुली है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी भी सूरत में गोरखुपर में परमाणु संयत्र नहीं लगने देगी। डा. चौटाला ने कहा यह सर्वविदित है कि हुड्डा सरकार द्वारा स्थापित एक भी थर्मल प्लांट ने एक सप्ताह भी बिजली का उत्पादन नहीं किया और करोड़ों रुपये के घोटाले किए गए। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग पूरी तरह से आंतक के माहौल में जी रहा है। इस अवसर पर सांसद रणबीर प्रजापति ने कहा कि यह घोटालों की सरकार है और जनता के खून पसीने की कमाई को चूस रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने घोटालों में रिकार्ड कायम कर देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ नेता पूर्ण सिंह डाबड़ा, पूर्व मंत्री कंवल सिंह,ब्रिज शर्मा,बलदेव वाल्मीकि, प्रधान उमेद लोहान, तेलूराम जोगी,शीला भ्याण, हरिसिंह दहिया, डा. अनंतराम बरवाला, सतबीर वर्मा, नक्षत्र सिंह मल्हान, रामदिता मेहंदीरता, आनंद मेहता, सुभाष सैनी, मनफूल सैनी, प्रवीण सैनी, सेठ लक्ष्मीकांत, बजरंग जैन, कोका देवी, पेट्रोलपंप संघ के जिला उपप्रधान राजकुमार सलेमगढ़, संजय वाल्मीकि, दिलबाग सोनी, मनीराम बधावड़, रवि लांबा, राजमल काजल सहित भारी संख्या में शहरी मतदाता उपस्थित थे।













